
रामनगर। ग्राम उमेदपुर में रविवार सुबह एक 78 वर्षीय बुज़ुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रसपाल सिंह पूरेवाल के रूप में हुई है। अचानक हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही परिजनों ने पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची और शव को कब्ज़े में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने घटनास्थल को घेराबंदी कर बारीकी से निरीक्षण किया। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना का कारण पता लगाया जा सके।प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा था, आत्मघाती कदम या फिर किसी अन्य कारण से हुई वारदात। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच का दायरा बढ़ा रही है।
फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तकनीकी जांच का इंतज़ार कर रही है, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

More Stories
बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील
खाद्य मिलावट पर दून प्रशासन का बड़ा एक्शन, 21 सैंपल लिए; 3 किलो बासी लड्डू मौके पर नष्ट
उत्तराखंड सहकारिता को नई उड़ान: कैबिनेट ने मंजूर की सहकारी नीति-2026