
मुर्शिदाबाद (प. बंगाल) में निलंबित TMC विधायक हुमायूं कबीर आज बेलडांगा में प्रस्तावित ‘बाबरी मस्जिद’ की नींव रखेंगे। कार्यक्रम को लेकर जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कबीर ने कहा कि कोई भी ताकत उन्हें रोक नहीं सकती और हाई कोर्ट के आदेशों का पालन किया जाएगा। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग ईंटें लेकर समारोह स्थल पर जुट रहे हैं। केंद्रीय बलों और स्थानीय पुलिस द्वारा कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। विवाद बढ़ने के बाद TMC ने 4 दिसंबर को कबीर को पार्टी से निलंबित कर दिया था।

More Stories
देहरादून में घरेलू गैस कनेक्शनों की ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 23 अगस्त, 1.59 लाख उपभोक्ताओं ने नहीं कराई KYC
हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश
देहरादून एयरपोर्ट का होगा बड़ा कायाकल्प, अत्याधुनिक रडार से नई ATC बिल्डिंग तक कई बड़े प्रोजेक्ट; कमर्शियल वाहनों का टोल भी ₹345 से घटकर ₹80