उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में घने कोहरे ने परेशानी बढ़ा दी है। वहीं, मौसम नए साल से पहले बारिश-बर्फबारी का तोहफा दे सकता है।
देहरादून जिले में घने कोहरे के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं, देहरादून एयरपोर्ट पर उड़ने भी प्रभावित हुई हैं। सुबह आठ से 10 बजे के बीच आने वाली इंडिगो अहमदाबाद, इंडिगो दिल्ली, इंडिगो जयपुर और एयर इंडिया मुंबई एयरपोर्ट नहीं पहुंची।
देहरादून एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्र में कल शाम से घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं सुबह से घने कोहरे के कारण सामान्य जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर धीमी रफ्तार से चलते हुए दिखाई दिए। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को हुई। कड़ाके की ठंड में विद्यार्थियों को स्कूल जाना पड़ रहा है।
कोहरे से दृश्यता कम होने पर सुबह आने वाली उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं । सुबह कई उड़ाने प्रभावित हुईं। इसके अलावा कल शाम जयपुर और मुंबई से आ रही दो उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया था। अभी भी क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ है।

More Stories
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किए गए अवैध निर्माण पर चली सीलिंग की कार्रवाई
निहंगों के उत्तराखंड कूच के ऐलान पर कुल्हाल बॉर्डर सील, ITBP और पुलिस के जवान मुस्तैद
Uttarakhand : मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा फ्लैट, बागवाला में 1872 परिवारों का घर का सपना होगा पूरा