देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी दून की बढ़ती राष्ट्रीय प्रतिष्ठा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एक वर्ष के भीतर तीसरी बार दून आ रही हैं।
उत्तराखंड के इतिहास में संभवतः यह पहला अवसर है, जब किसी राष्ट्रपति का एक साल के भीतर तीसरी बार देहरादून दौरा हो रहा है। राष्ट्रपति 12 जून को दून पहुंचेंगी और राष्ट्रपति निकेतन में रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन 13 जून को वह भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) की पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

More Stories
NEET-UG पर दून पुलिस की पैनी नजर : परीक्षा केंद्रों से होटल-धर्मशाला तक बिछाया सुरक्षा का जाल
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला : तत्कालीन जिलाधिकारी पर कठोर कार्रवाई की संस्तुति, नगर आयुक्त की सेवा समाप्ति का प्रस्ताव