
मुख्यमन्त्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद अल्मोड़ा के दो दिवसीय दौरे पर आज प्रातः काल भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों से चाय पर चर्चा कर “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान का फीडबैक लिया। लोगों ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए सरकार का धन्यवाद किया।
निश्चित तौर पर इस अभियान से जनता और शासन के बीच विश्वास, संवाद एवं सहभागिता और अधिक सशक्त हो रही है। इस पहल से सरकार सीधे आमजन से जुड़कर उनकी समस्याओं को समझ रही है और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रही है।
इस दौरान दिल्ली से आए पर्यटकों से मुलाक़ात कर उनके शीतकाल यात्रा अनुभव को जाना। उनसे मिला सकारात्मक फीडबैक हमें जनहित में अहर्निश कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करता है।

More Stories
“साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून की बड़ी कार्यवाही, फर्जी इंस्टाग्राम आईडी “Uttarakhand_police__112” संचालित करने वाला युवक गिरफ्तार।
एम्स, ऋषिकेश ने रचा इतिहास, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: देहरादून में 192 पव्वे अवैध विदेशी शराब और 72 केन बीयर बरामद