पुलिस आंकड़ों के मुताबिक अल्मोड़ा के 48, बागेश्वर के 39, चंपावत के 30 व पिथौरागढ़ के 80 सिपाहियों को नैनीताल व ऊधमसिंह नगर में भेजा गया है। कुमाऊं आइजी रिद्धिम अग्रवाल के निर्देश के बाद अब जिलों के एसएसपी व एसपी सिपाहियों व उपनिरीक्षकों के तबादले करने में जुट गए हैं। जिलावार सिपाहियों व उपनिरीक्षकों की तबादला सूची भी तैयार हो गई है।