
अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 7 दिसंबर 2025 को अल्मोड़ा जिले का दौरा करेंगे। उनका यह दौरा धनखल क्षेत्र में केंद्रित रहेगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर ग्राम विजयपुर तोक धनखल स्थित अस्थायी हेलिपैड पर पहुंचेंगे।
हेलिपैड से वे 3:25 बजे प्रस्थान कर 3:30 बजे ग्राम धनखल, द्वाराहाट पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री 3:45 बजे तक ठहरेंगे।
इसके बाद, वे 3:45 बजे धनखल से वापस रवाना होंगे और 4:00 बजे पुनः अस्थायी हेलिपैड विजयपुर तोक धनखल पहुंचकर देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

More Stories
अलकनंदा किनारे ‘गोवा बीच’ बना चारधाम यात्रियों की पहली पसंद, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
अल्मोड़ा: लग्जरी फॉर्च्यूनर कार से 13 लाख का गांजा बरामद, 2 गिरफ्तार
उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट