डी.एल. रोड स्थित आवास पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए, दिवंगत नेता के योगदान को किया नमन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को डी.एल. रोड स्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट के निजी आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके सार्वजनिक जीवन तथा प्रदेश के विकास में दिए गए योगदान को नमन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संबल देते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट ने अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन में जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। प्रदेश के विकास और जनता के हित में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, समर्थकों और बड़ी संख्या में लोगों ने भी उपस्थित होकर स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


More Stories
महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
‘देवभूमि आपका अपना घर है’, CM धामी ने NeST Fest-2026 में पूर्वोत्तर के युवाओं को दिया आत्मीय संदेश
मोबाइल टावर में चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार