मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी और समावेशी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा जनगणना के साथ-साथ जातीय जनगणना के निर्णय को स्वीकृति देना एक ऐतिहासिक और दूरगामी सोच का परिचायक है।
उन्होंने कहा कि यह निर्णय न केवल सामाजिक न्याय की भावना को बल देगा बल्कि देश की विविधतापूर्ण संरचना को समझने और सभी वर्गों के संतुलित विकास हेतु ठोस नीति निर्माण में भी सहायक सिद्ध होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी की यह पहल ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना को और अधिक मजबूती प्रदान करती है।

More Stories
2036 ओलंपिक की भारत में मेजबानी की मनोकामना: खेल मंत्री रेखा आर्या ने उठाई ‘संकल्प कांवड़ यात्रा’
देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, बेकाबू मिक्सर ट्रैक्टर ने BTech छात्रा की ली जान
उत्तराखंड में आज जमकर बरसेंगे बादल! 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कई जगह भारी बारिश की चेतावनी