चंपावत। मां पूर्णागिरि मेला का शुभारंभ करने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंच चुके हैं। ठुलीगाड़ में पूजन करने के बाद यहां से लोहाघाट के लिए रवाना होंगे।
मेला का शुभारंभ कर सीएम कार से लोहाघाट के छमनिया स्पोर्ट्स मैदान हेलीपैड पहुंचेंगे। अपराह्न जहां निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स कालेज एवं स्टेडियम का भ्रमण कर विकास कार्यों का समीक्षा करेंगे।
इसके बाद रामलीला मैदान, लोहाघाट में आयोजित होने वाले ‘काली कुमाऊं होली रंग महोत्सव’ में प्रतिभाग करेंगे। यहां से शाम को छमनिया स्पोर्ट्स मैदान हेलीपैड से ऊधम सिंह नगर (खटीमा) के लिए प्रस्थान करेंगे।


More Stories
दून पुलिस का सत्यापन अभियान: 900 से अधिक लोगों का सत्यापन, 66 भवन स्वामियों पर कार्रवाई
विकास गर्ग बने आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता, उत्तराखंड के जनमुद्दों को उठाने की मिली जिम्मेदारी
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल की चर्चा तेज, कई जिलों के डीएम बदलने की संभावना