देहरादून। एसटीएफ उत्तराखंड व दून पुलिस ने राजधानी देहरादून में बड़ी वारदात की फिराक में घूम रहे कुख्यात सुनील राठी गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से दो पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं।
आरोपित एक काली स्कॉर्पियो-एन गाड़ी में सवार होकर सहस्रधारा रोड की तरफ किसी प्रापर्टी डीलर से रंगदारी और विवादित जमीन की रकम वसूलने जा रहे थे। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि पौड़ी जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी अपने गैंग के जरिए देहरादून में रंगदारी और हत्या की खौफनाक साजिश रच रहा था।

More Stories
मोदी का कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा: महाराज
प्रबुद्ध वर्ग राष्ट्र और समाज को दिशा देने वाली शक्ति : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
रुद्रप्रयाग: खाई के मुहाने पर लटकी रही बस, 22 श्रद्धालु सुरक्षित निकले बाहर, टला बड़ा हादसा