
जनपद बागेश्वर के दो दिवसीय दौरे पर आज प्रातः काल भ्रमण के दौरान सरयू नदी के तट पर पहुंचकर वहाँ चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में उनका फीडबैक भी लिया।

इसके उपरांत इंडोर स्टेडियम पहुंचकर नवोदित खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेलते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही युवा खिलाड़ियों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के विषय में भी जानकारी ली।

हमारी सरकार प्रदेश में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्व स्तरीय बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि उत्तराखंड के उभरते प्रतिभाशाली खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।

More Stories
उत्तराखंड: सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी, पूर्व विधायकों ने दी बधाई और विकास कार्यों की सराहना
चमोली: अस्पताल परिसर में गिरी क्षतिग्रस्त दीवार, पीएचसी प्रभारी डॉ. नवीन डिमरी की दर्दनाक मौत, स्वास्थ्य विभाग में शोक
सहसपुर में सीएम धामी का एक्शन मोड: जनसेवा शिविर में मौके पर ही निपटी हजारों समस्याएं, अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश