देहरादून में पीकेएस फिल्म प्रोडक्शन की नई फिल्म की शूटिंग शुरू, अरबाज खान, डेजी शाह और राहुल देव निभाएंगे अहम भूमिकाएँ
देहरादून के नंदा की चौकी स्थित सुभारती कॉलेज में आज पीकेएस फिल्म प्रोडक्शन की नई फिल्म की शूटिंग का शुभारंभ हुआ। इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान, देव मनारिया, डेजी शाह, राहुल देव, युक्ति कपूर, मीर सावरकर, मोबिन सौदागर और अरविंदर सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
लाइन प्रोड्यूसर चिन्मय पंडित और अरविंद पाल ने जानकारी दी कि यह फिल्म “बिहू अटैक” पर आधारित है शूटिंग का पहला चरण सुभारती कॉलेज में पूरा किया गया है।

फिल्म मेकर्स के अनुसार, यह फिल्म दशहरे के मौके पर रिलीज किए जाने की योजना है, इसलिए शूटिंग को तेजी से पूरा किया जा रहा है।

More Stories
नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प जरूरी: मेयर शंभू पासवान
हर घर लहराएगा दून की महिलाओं का तिरंगा, सहसपुर में 5 हजार से ज्यादा हैंडमेड झंडे तैयार
देहरादून में BJP का बड़ा शक्ति प्रदर्शन! सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने थामा कमल, भट्ट बोले- 2027 में लगेगी जीत की हैट्रिक