देहरादून। उत्तराखण्ड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान अमित यादव निवासी शिमला बाईपास, देहरादून के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किया गया है।
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि बाहरी राज्यों से फर्जी तरीके से शस्त्र लाइसेंस बनवाकर उन्हें उत्तराखण्ड में फर्जी एनओसी के आधार पर पंजीकृत कराया जा रहा है और अपराधों में इस्तेमाल किया जा रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए क्लेमेनटाउन थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि ऐसे सभी संदिग्ध लाइसेंस धारकों पर नजर रखी जा रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

More Stories
मुख्य सचिव ने की पुलिस विभाग के कार्यों की समीक्षा, साइबर पुलिसिंग, मानव तस्करी एवं डिजिटल इन्वेस्टीगेशन को मजबूत करने के निर्देश
ऋषिकेश-डोईवाला में तीन भवन सील, स्वीकृत नक्शे से विचलन और बिना अनुमति निर्माण पर कार्रवाई
बाढ़ नियंत्रण को लेकर सतपाल महाराज ने अधिकारियों संग की विस्तृत चर्चा, आपदा प्रभावित किसानों की सुनी समस्याएं