देहरादून। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए हेली सेवा की टिकट बुकिंग अब 15 अप्रैल से शुरू होगी। पहले इसे 11 अप्रैल से शुरू करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन व्यवस्थागत कारणों से इसमें परिवर्तन किया गया है। पहले चरण में 15 जून तक की अवधि के लिए टिकटों की बुकिंग की जाएगी।
केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे
प्रदेश में चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। यद्यपि, केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे। केदारनाथ धाम के लिए रुद्रप्रयाग जिले के तीन स्थानों गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा से शटल हेली सेवाएं संचालित की जाती हैं।
इस बार आठ कंपनियां करेंगी हेली सेवाओं का संचालन
इस बार आठ कंपनियां यहां हेली सेवाओं का संचालन करेंगी। इसके लिए श्रद्धालु आइआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर जाकर टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। सीईओ यूकाडा आशीष चौहान ने टिकटों की बुकिंग में तिथि परिवर्तन की पुष्टि की है।


More Stories
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, मारपीट और जान से मारने की धमकी समेत गंभीर आरोप
बर्नीगाड़ को 217 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने राजकीय महाविद्यालय का किया शुभारंभ
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज