Dehradun: प्रेमनगर थाना क्षेत्र के सुद्धोवाला में बुधवार को उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब हल्द्वानी और चमोली की दो युवतियां तीन मुस्लिम युवकों के साथ एक किराये के मकान में मिलीं। सूचना मिलने पर पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर युवकों और युवतियों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।
जानकारी के अनुसार, दोनों युवतियां पढ़ाई के लिए देहरादून आई हुई हैं। वहीं, उनके साथ रह रहे तीनों युवक भी छात्र बताए जा रहे हैं। मौके पर हुई पूछताछ में युवकों ने अपने नाम आकिब निवासी गुरुग्राम, कबीर निवासी मुरादाबाद तथा एल्फेंस निवासी ऊधमसिंहनगर बताए। युवतियों ने स्वयं को हल्द्वानी और चमोली का निवासी बताया।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, मकान की तलाशी के दौरान कमरे के डस्टबिन से आपत्तिजनक सामग्री मिली। वहीं, युवकों के मोबाइल फोन की जांच में युवतियों की हिजाब पहने कई तस्वीरें और कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी सामने आए। एक वीडियो में संबंध बनाने जैसी बातें भी सामने आई हैं। इन बातों को लेकर मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर सवाल उठाए।
पूछताछ के दौरान युवतियों ने बताया कि वे पढ़ाई के लिए देहरादून आई हैं और संबंधित युवकों के साथ रह रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
सूचना मिलने पर प्रेमनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को अपने साथ थाने ले गई। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है तथा मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

More Stories
रुद्रप्रयाग: सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन में भारी भूस्खलन, 10 किमी लंबा जाम; 15 जुलाई तक बारिश का अलर्ट
राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार
LUCC Chitfund घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, 18 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल