चमोली (उत्तराखंड): देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी सोमवार सुबह भगवान बदरी विशाल के दर्शन के लिए बदरीनाथ धाम पहुंचे. इस मौके पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया. साथ ही उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को 10 करोड़ रुपये की धनराशि दान दी.
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर उत्तराखंड पहुंचे है, यहां उन्होंने बदरी-विशाल के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की. बदरीनाथ धाम पहुंचने पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उनका पारंपरिक स्वागत किया. दर्शन एवं पूजा-अर्चना के बाद मुकेश अंबानी केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गए, जहां उन्होंने बाबा केदार के दर्शन कर देशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की. बता दें कि मुकेश अंबानी प्रत्येक वर्ष बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम पहुंचकर दर्शन करते हैं और मंदिर समिति को उदारतापूर्वक आर्थिक सहयोग भी प्रदान करते हैं. उनके इस योगदान को धार्मिक एवं सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) सोहन सिंह राणा ने बताया कि मुकेश अंबानी सुबह करीब 9:15 बजे बदरीनाथ धाम पहुंचे थे. उनके साथ परिवार के कुछ सदस्य एवं करीबी सहयोगी भी मौजूद थे. उन्होंने भगवान बदरी विशाल की विशेष पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगी और इसके उपरांत केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया. मुकेश अंबानी द्वारा दिया गया यह दान धाम में तीर्थयात्रियों की सुविधाओं और मंदिर समिति की विभिन्न व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में सहायक होगा.

More Stories
सहसपुर में सीएम धामी का एक्शन मोड: जनसेवा शिविर में मौके पर ही निपटी हजारों समस्याएं, अधिकारियों को दिए बड़े निर्देश
रुद्रप्रयाग: सिरोबगड़ लैंडस्लाइड जोन में भारी भूस्खलन, 10 किमी लंबा जाम; 15 जुलाई तक बारिश का अलर्ट
राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड FDA, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला Best Drug Controller of india राष्ट्रीय पुरस्कार