देहरादून। शिमला बाईपास रोड स्थित भुड्डी गांव में हुए एडवोकेट सोहेल की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हत्या की घटना को किसी और ने नहीं बल्कि छोटे भाई ने ही अंजाम दिया।
वकील भाई से पैसे मांग रहा था, पैसे न देने पर उसने मार दी गोली
बताया जा कि वह आपराधिक प्रवृति का है और नशा करता है। यह अधिवक्ता भाई से पैसे मांग रहा था। पैसे न देने पर उसने बड़े भाई को गोली मार दी। हत्या के बाद ऐसा सीन क्रिएट किया ताकि उस पर किसी का शक न हो। उसी ने ही कहानी बनाई की बाहर से आए बदमाशों ने उनसे बड़े भाई सोहेल की हत्या कर दी है।
हंगामा करने वालों पर कसेगा शिकंजा
दूसरी ओर शव लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर भी पुलिस शिकंजा कसने जा रही है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो सकता है। बताया जा रहा कि कुछ लोगों ने पुलिस से भी अभद्रता की है।

More Stories
हल्द्वानी में चाकूबाजी: मामूली विवाद के बाद युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर, आरोपी फरार
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ: संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
धामी सरकार की बड़ी सौगात: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 232 परिवारों को मिला अपना घर