रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड: गली-गली होली की धूम, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक
फाल्गुन पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण आज: 6:27 बजे से सूतक, 3:27–6:57 तक रहेगा ग्रहण, मंदिर बंद
एपस्टीन फाइल विवाद: देहरादून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग
चकराता रोड पर गुब्बारे को लेकर बवाल, दो पक्षों पर क्रॉस केस
कुंभ को लेकर CM धामी का बड़ा ऐलान, केंद्र से 500 करोड़ मंजूर
देहरादून में वरिष्ठ पत्रकार पंकज मिश्रा की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने मिश्रा के साथ मारपीट करने वाले अमित सहगल और उसके साथी को अरेस्ट कर लिया है।
देहरादून के दून विहार क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई पत्रकार पंकज मिश्रा की मौत मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले अमित सहगल (51) पुत्र स्वर्गीय अशोक सहगल और पार्थोशील (45) पुत्र मनिंद्रनाथ सील निवासी ईस्ट मुंबई को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के भाई अरविंद ने जान से मारने की नियत से सहगल और उसके साथियों पर मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए थे।
घटना 16 दिसंबर की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दून विहार क्षेत्र में किराए पर रहने वाला व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि मकान के पीछे वाले कमरे में बेड के पास फर्श पर पंकज मिश्रा मुंह के बल अचेत अवस्था में पड़े थे। उन्हें तत्काल एम्बुलेंस से दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
16 दिसंबर की रात मृतक के भाई अरविंद मिश्रा, निवासी लखनऊ, अन्य परिजनों के साथ देहरादून पहुंचे और एसएसपी देहरादून से मुलाकात की। परिजनों ने मामले की तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर को कुछ लोग मृतक के घर आए थे, जहां गाली-गलौच, मोबाइल फोन छीनने और जान से मारने की नीयत से मारपीट की। परिजनों का दावा है कि इसी मारपीट के कारण पंकज मिश्रा की मौत हुई है।
More Stories
रंग और उमंग में डूबा उत्तराखंड: गली-गली होली की धूम, होल्यारों ने बढ़ाई रौनक
फाल्गुन पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण आज: 6:27 बजे से सूतक, 3:27–6:57 तक रहेगा ग्रहण, मंदिर बंद
एपस्टीन फाइल विवाद: देहरादून में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग