PM Modi Cabinet Meeting Amid Crisis: हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों की यात्रा पर थे। अब विदेश से लौटते ही अब पीएम बड़े एक्शन की तैयारी में है। आज यानी गुरुवार शाम को पीएम मंत्रिपरिषद की बड़ी बैठक करने जा रहे हैं। पीएम की ये बैठक उस समय हो रही है जब देश मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव की मार झेल रहा है। साथ ही देश में NEET परीक्षा के पेपर लीक के बाद माहौल गर्म हो गया है। साथ ही देशभर में गैस और तेल सप्लाई ठप सी हो गई है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बैठक में पीएम मोदी कुछ बड़ा निर्णय ले सकते है।
विदेश से लौटते ही बड़े एक्शन में PM Modi! PM Modi Cabinet Meeting Amid Crisis
खबरों की माने तो आज गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बड़ी बैठक की अगुवाई करेंगे। बता दें कि ये बैठक करीब साल भर बाद ली जा रही है। मंत्रिपरिषद की इस बैठक में भी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और अन्य राज्य मंत्री शामिल होंगे। ये बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि हाल ही में बीजेपी को पश्चिम बंगाल और असम में भारी मार्जिन से जीत मिली। साथ ही पुडुचेरी में एनडीए सरकार का फिर से गठन हुआ।
मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड जांचेंगे पीएम मोदी
बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में पीएम मोदी मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड को जांचेंगे। उनके कामकाज की समीक्षा की जाएगी। देश में मौजूदा हालात को देखते हुए ये भी अनुमान लगाया जा रहा है कि केंद्र सरकार मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकती है।
दिल्ली में हाई लेवल मिटिंग में ले सकते है बड़ा फैसला
पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक पर सभी की निगाहें हैं। ये बैठक आज शाम चार बजे नई दिल्ली के ‘सेवा तीर्थ’ में होने के आसार है।सोशल मीडिया पर ये भी कयास लगाए जा रहे है कि पीएम मोदी पश्चिम एशिया संकट के बीच कुछ बड़ा निर्णय ले सकते है।
बैठक में इन बड़े मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
पीएम मोदी इस बैठक में पश्चिम एशिया संकट, इससे निपटने के उपायों पर चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही LPG के रेट भी बढ़ सकते हैं। एनर्जी सप्लाई की लगातार दिक्कतों ने सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। नीट पेपर लीक मामले में सरकार की किरकिरी हो रही है। ऐसे में इसको लेकर भी कुछ निर्णय लिया जा सकता है।

More Stories
एक साल में तीसरी बार देहरादून आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ये रहेगा कार्यक्रम
दिल्ली में संस्कृत शिक्षा के वैश्विक विस्तार पर महत्वपूर्ण बैठकें सम्पन्न
Delhi Fire News Live: मालवीय नगर के रेस्टोरेंट में आग से अब तक 21 की मौत, मंत्री बोले- बिल्डिंग मालिक होगा गिरफ्तार