- मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को गंगा दशहरा की शुभकामना।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगा दशहरा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामना दी है। उन्होंने इस अवसर पर गंगा स्नान के लिये आने वाले श्रद्धालुओं को भी इस पावन पर्व की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवनदायिनी गंगा का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। बिना गंगा व अन्य पावन नदियों के लोक जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। पावन नदियां हमारे अस्तित्व से जुड़ा विषय भी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पावन अवसर पर हमें गंगा एवं अन्य नदियों के साथ ही सभी जल स्रोतों को पवित्र रखने में भी अपना योगदान देना होगा।

More Stories
हल्द्वानी में शहीद बलवंत सिंह खेतवाल को अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ उमड़ा जनसैलाब | Manipur Terror Attack
हल्द्वानी :(बड़ी खबर)- भारी बारिश का अलर्ट, कल नैनीताल जिले में बंद रहेंगे सभी स्कूल
देहरादून में 9 जुलाई को स्कूल बंद: भारी से अत्यधिक भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट पर डीएम ने घोषित किया अवकाश