क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड यानी CAU की ओर से आज उत्तराखंड प्रीमियर लीग के सीजन-3 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस दौरान UPL के आयोजन, खिलाड़ियों की भागीदारी और दर्शकों को स्टेडियम तक लाने की तैयारियों की जानकारी दी गई। UPL का तीसरा सीजन 21 सितंबर से शुरू होकर 1 अक्टूबर को फाइनल मुकाबले के साथ समाप्त होगा। UPL गवर्निंग काउंसिल के चेयरपर्सन सुनील जोशी ने कहा कि इस बार पिछले दोनों सीजन से बेहतर आयोजन कराने की कोशिश है। साथ ही उत्तराखंड के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का बेहतर मंच देने पर जोर रहेगा।सुनील जोशी, चेयरपर्सन, UPL गवर्निंग काउंसिल ने बताया कि उत्तराखंड के जो खिलाड़ी IPL में खेल रहे हैं, वे इस सीजन में हिस्सा लेंगे। हालांकि आकाश मधवाल इस बार UPL में नहीं खेल रहे हैं। वहीं भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रही महिला खिलाड़ियों के भी लीग में खेलने की बात कही गई है। दर्शकों की कमी को दूर करने के लिए इस बार क्रिकेट के साथ उत्तराखंड की लोक संस्कृति और स्थानीय कलाकारों के कार्यक्रम भी आयोजित करने की तैयारी है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग स्टेडियम तक पहुंचें।


More Stories
दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया जन्मदिन, बच्चों के साथ काटा केक
कोरोनेशन अस्पताल में मारपीट के मामले में 10 युवक गिरफ्तार
उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026: 21 सितंबर से शुरू होगा क्रिकेट का रोमांच, प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच